Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MIRZAPUR NEWS: (शाहिद वारसी) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से अधिवक्ता अरबाज खान को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति पर संगठन में खुशी का माहौल रहा। जिला उपाध्यक्ष बनने पर अरबाज खान ने कहा कि संगठन ने जो भरोसा जताया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर संगठन के लोगों ने माला पहनाकर उनका स्वागत कर बधाई दी। मौके पर वरिष्ठ सदस्य दुर्गा चौधरी, शत्रुघ्न केसरी, अमित श्रीनेथ सहित कई लोग उपस्थित रहे।