Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRATAPGARH NEWS: युवती के अपहरण को लेकर लालगंज पुलिस ने दो नामजद तथा दो अज्ञात आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली के जलेशरगंज निवासी मो0 सुबराती के पुत्र गुलाम मुर्सलीन ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती इक्तीस दिसंबर को शाम सात बजे उसकी अठारह वर्षीया बेटी शौच के लिए गयी थी। घर वापस न आने पर परिजन परेशान हो उठे। तीन जनवरी को परिजनो को पता चला कि युवती को गांव के ही आरोपी सरवर अली पुत्र अब्दुल खालिक व जमन अंसारी पुत्र मुन्ना अंसारी दो अज्ञात आरोपियो के साथ जबरिया भगा ले गये। पीड़ित ने बेटी के साथ अप्रिय वारदात की भी आशंका जतायी है। तहरीर के आधार पर सरवर समेत चार के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।