मारपीट व गालीगलौज को लेकर चार के खिलाफ मुकदमा

MIRZAPUR NEWS: रंजिशन मारपीट को लेकर लीलापुर पुलिस ने चार आरोपियो के खिलाफ मारपीट व गालीगलौज तथा धमकी का केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के देवली निवासी गुलहसन की पत्नी नसरीन बेेगम ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती दो जनवरी को दोपहर करीब सवा बजे उसका बेटा अदनान खॉन बरिस्ता मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। रास्ते में रंजिशन बरिस्ता गांव के जियाउल खान, इरफान खान व इंजमामुल खान पुत्रगण खलील अहमद तथा मो0 कैश पुत्र इमरान उसे गाली देने लगे। मना करने पर आरोपियो ने उसके बेटे के साथ मारपीट की। आरोपी पुलिस में शिकायत करने पर परिजनों को जानलेवा धमकी दे रहे हैं। तहरीर के आधार पर लीलापुर पुलिस ने जियाउल समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *