राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी ने आयोजित की चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

सावित्रीबाई फुले जयंती पर महिला शिक्षा पर जोर
FATEHPUR NEWS: राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी के तत्वावधान में मौर्य कुशवाहा उत्थान समिति भवन में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 100 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 2100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1100 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 500 रुपये रखा गया। इसके अलावा सभी प्रतिभागी छात्राओं को एक-एक ज्योमेट्री बॉक्स प्रदान किया गया। सभी पुरस्कार राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी की ओर से दिए गए। इस अवसर पर छात्राओं व उपस्थित लोगों को सोलर ग्रीन एनर्जी के महत्व और इसके लाभों की विस्तृत जानकारी भी दी गई। इसी क्रम में मौर्य कुशवाहा उत्थान समिति द्वारा माता सावित्रीबाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महिला शिक्षा को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया। नगर पालिका अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार मौर्य ने समिति के इस रचनात्मक एवं सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए माता सावित्रीबाई फुले द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का समापन छात्राओं को शिक्षा के प्रति आगे बढ़ने और समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के संदेश के साथ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरोज देवी मौर्य तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. किरण सिंह रहीं। इसके अलावा समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें मेवा लाल मौर्य, सूरज दिन मौर्य, राहुल मौर्य, शिव प्रताप मौर्य, वीरेंद्र मौर्य, अनिरुद्ध कुमार मौर्य, रवेन्द्र मौर्य, विजय बहादुर मौर्य, भैया लाल मौर्य, रामखेलावन मौर्य, अन्नपूर्णा मौर्या, शालिनी मौर्या सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *