Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
गरीब व निराश्रित बच्चों को शैक्षिक सामग्री, ऊनी वस्त्र व खाद्य सामग्री वितरित
FATEHPUR NEWS: हनुमान चालीसा पाठ परिवार ट्रस्ट के तत्वावधान में ग्राम जगन्नाथपुर में एक सराहनीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत गरीब, निसहाय एवं निराश्रित परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से पेंसिल, रबर, कटर सहित अन्य आवश्यक शैक्षिक सामग्री वितरित की गई। वहीं ठंड से बचाव के लिए ऊनी कपड़े एवं जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के संचालक संदीप श्रीवास्तव द्वारा सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया। इसके उपरांत ट्रस्ट के संरक्षक सुशील श्रीवास्तव एवं संजय सिंह के नेतृत्व में, कार्यक्रम प्रभारी मुकेश श्रीवास्तव तथा व्यवस्था प्रमुख आशीष श्रीवास्तव के निर्देशन में सामग्री का विधिवत वितरण किया गया। इस अवसर पर शक्ति केंद्र व्यवस्थापक अंशु, शक्ति केंद्र अध्यक्ष रोहित, परिवार ट्रस्ट के संयोजक दिनेश सक्सेना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर राहत और खुशी स्पष्ट रूप से देखने को मिली। इस दौरान ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक सेवा कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाई जा सके।