देवीगंज प्रीमियर लीग का आगाज, उद्घाटन मैच में विश्वास इलेवन की जीत

FATEHPUR NEWS: देवीगंज प्रीमियर लीग सीजन-4 का भव्य शुभारंभ उद्घाटन मैच के साथ किया गया। मुख्य आयोजक निर्भय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच सभासद एवं समाजसेवी सुनील कुमार द्वारा कराया गया। उद्घाटन मुकाबला विश्वास इलेवन और नंदनी इलेवन के बीच खेला गया। मैच में विश्वास इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नंदनी इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 123 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विश्वास इलेवन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर के भीतर ही मैच अपने नाम कर लिया। विश्वास इलेवन के खिलाड़ी प्रांशु ने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 35 रन बनाए और 2 विकेट भी झटके, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य क्षेत्रीय युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। उद्घाटन अवसर पर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष जेपी सिंह फौजी, शिवम मिश्रा, शैलेन्द्र कुमार, गोयल तिवारी, अनिल दुबे, नगर महामंत्री दिनेश गुप्ता, पवन द्विवेदी, राम संजीवन, सरोज मौर्य, ज्ञाना पासवान सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *