बच्चों के झगड़े में पट्टीदारों ने महिला के साथ मारपीट कर दी धमकी, चार के विरुद्ध केस

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के परास गांव में बच्चों के झगड़े में पट्टीदारों ने महिला के साथ मारपीट कर धमकी देने लगे, पीड़ित महिला के पति की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के परास गांव निवासी राम चरन पुत्र मोतीलाल ने सैनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि शनिवार की सुबह आठ बजे के करीब बच्चों के झगड़े में पत्नी फूलमती ने विरोध किया तो उसके पट्टीदार पत्नी के साथ गाली गलौच कर मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने फूलसिंह , राजकली , कुलदीप व सुमन देवी के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *