युवती के साथ अभद्रता व धमकी के आरोप में प्रधान प्रतिनिधि के विरुद्ध मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक युवती का आरोप है कि प्रधान प्रतिनिधि अपने साथियों संग उसे गाड़ी खींचकर अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी देने, सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा बीच बचाव किया , पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। सैनी कोतवाली के लोहदा गांव की एक युवती ने सैनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह प्रयागराज में सिविल सर्विसेज की पढ़ाई करती है, युवती के मुताबिक गुरुवार को वह अपनी मां से मिलकर हटवा रामपुर मड़ूकी से वापस लौट रही थी , जैसे ही वह सैनी कोतवाली के मधवामई गांव के पास पहुंची करीब नौ बजे रात प्रधान प्रतिनिधि अपने कई साथियों संग मिलकर उसकी गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दिया और घेर लिया । पीड़ित युवती का आरोप है कि इस दौरान गाड़ी का गेट खोलकर उसे खींच लिया और अभद्रता करते हुए गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए पीछा कर तांडव करने लगे । पीड़ित युवती की बहन ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पहुंची पुलिस ने बीच बचाव किया । पीड़ित युवती की शिकायत पर सैनी पुलिस ने मधवामई प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार उर्फ बजरंगी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *