Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: पीएसी ग्राउंड प्रयागराज में रविवार को वॉरियर्स कप का फाइनल मुकाबला कौशांबी टीचर्स टीम कौशांबी वॉरियर्स व ऑपरेटिंग राइजिंग स्टार रेलवे के बीच खेला गया। टॉस ऑपरेटिंग राइजिंग टीम के कप्तान महेंद्र गुप्ता ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनकी टीम निर्धारित 20 ओवर में 204 रन सात विकेट के नुकसान पर बनाकर जीत के लिए 205 रनों का लक्ष्य दिया। जिसमें अर्पित केसरवानी 18 रन चितरंजन चौबे 12 रन अनुज शुक्ला ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 39 गेंद में 74 रनों की, अमित कुमार 27 रन व प्रेम कुमार ने 35 रनों की पारी खेली। वही टीचर्स टीम की तरफ से तेज़ गेंदबाज मारुति नंदन त्रिपाठी ने दो विकेट, आलोक पटेल ने दो विकेट और सूरज सिंह ने एक विकेट हासिल किया। 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कौशांबी टीचर्स टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही कप्तान सुशील तिवारी के जल्द आउट हो जाने के बाद करुणेश यादव ने आकर्षक 59 रनों की पारी खेली जिसमें छह छक्के शामिल थे। उनके आउट होने के बाद सूरज सिंह और सौरभ त्रिपाठी ने जिम्मेदारी संभाली सूरज सिंह ने 12 रन सौरभ त्रिपाठी ने 32 रनों की बहुमूल्य पारी खेली संदीप सोनकर ने 25 रन संजय ने 9 रन मनोज वर्मा ने 6 रनों की पारी खेली और 20 ओवर की समाप्ति पर टीम 160 रन 8 विकेट के नुकसान पर बना सकी। और मैच 44 रन से हार गई। वही ऑपरेटिंग राइजिंग स्टार की तरफ से महेंद्र गुप्ता ने चार विकेट, राजेश सिंह ने एक विकेट, मोहम्मद आदिल ने एक विकेट, मानिकचंद 1 विकेट और अमित कुमार ने एक विकेट हासिल किया। टूर्नामेंट के बेस्ट बैट्समैन टीचर्स कौशांबी टीचरशिप के कप्तान सुशील तिवारी रहे। मैन ऑफ द टूर्नामेंट कौशांबी टीचर्स टीम के सूरज सिंह रहे और बेस्ट बॉलर का खिताब ऑपरेटिंग राइजिंग के कप्तान अमित गुप्ता को दिया गया। टूर्नामेंट आयोजन सुशील तिवारी व टीम मैनेजर केशव प्रसाद ने बताया कि कार्पोरेट स्तर पर आने वाले समय में इससे भी बड़े आयोजन करने की योजना है।