Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर कोतवाली के कादीपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट व धमकी के आरोप में पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर निवासी गीता देवी पत्नी सूबेदार ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि शनिवार की शाम पांच बजे के करीब उसकी बेटी व बेटी का देवर विकास पुत्र बहोरे निवासी कादिराबाद घर आ रहे थे, गीता देवी का आरोप है कि जैसे ही उसकी बेटी के देवर के साथ गांव के कुछ पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करने लगे बेटी पूनम ने बीच बचाव किया तो विपक्षी उसके साथ भी मारपीट कर चोटिल कर दिया और धमकी देने लगे । गीता देवी की शिकायत पर पुलिस ने जगन्नाथ, गुलशन , आशु , अनीस के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।