Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
अश्विनी कुमार का आह्वान गौ,जल, जंगल और जमीन का संरक्षण है मानव का अधिकार
PRAYAGRAJ NEWS: रविवार को यमुना बैंक किला घाट पर सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने यात्रा में सम्मिलित होकर गंगा मैया की स्वच्छता के लिए संकल्प लिया हमारी 5 में है गौ, गंगा, धरती, भारत माता और अपनी माता जिसकी सेवा करना हमारा कर्तव्य और धर्म है आज गंगा मैया में शहरों का गंदा पानी कल – कारखानों का अवशिष्ट पदार्थ जा रहा है जिससे हमारी गंगा मैया प्रदूषित हो रही है यह जन जागरण के माध्यम से सरकार को उचित कदम उठाने के लिए आग्रह करूंगा गंगा मैया में लोग स्नान करके अपने कपड़े धोते है लोगों से अपील किया के लोग स्नान करने के बाद अपने कपड़े गंगा मैया में ना धोए स्वच्छता को बनाए रखें जिससे हमारी गंगा मैया अविरलता, निर्मलता और निरंतर के साथ बहती रहे यात्रा में बहुत सारे नाविक और आए हुए श्रद्धालु के साथ-साथ प्रमुख रूप से संतोष सिंह, अंगद, अभिषेक, अजय व अन्य कार्यकर्ता व श्रद्धालु सम्मिलित हुए।