Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) जिलाधिकारी बलरामपुर एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा एवं प्रभारी थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व में समस्त नागरिकों व व्यापारियों को पॉलीथीन मुक्त भारत बनाने एवं अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा, प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान, कस्बा इंचार्ज दिलीप सिंह, सभासद शशिकांत सोनी, सोनू सोनी, विक्की गुप्ता ,अभय वर्मा, संतोष मोदनवाल, रमन चंदेल ,संतोष गुप्ता ,दिनेश वाल्मीकि एवं मंटू श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में पुलिस बल एवं नगर पंचायत के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।