Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) डीएम एवं एसपी ने स्वयं स्वच्छता अभियान में लिया भाग, दिया प्लास्टिक मुक्त समाज का सशक्त संदेश।प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत देश को प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्त करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 04 जनवरी 2026 को जनपद में एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा थाना कोतवाली नगर एवं थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत कचहरी आवासीय परिसर एवं भगवतीगंज चौराहा पर स्वयं साफ-सफाई कर आमजन को स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त समाज का सशक्त संदेश दिया गया। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा थाना परिसर, आवासीय परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई की गई। अधिकारियों ने आमजन से एकल-उपयोग प्लास्टिक के प्रयोग से बचने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।
प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के प्रमुख उद्देश्य–
एकल उपयोग वाले प्लास्टिक उत्पादों के प्रयोग पर रोक,
प्लास्टिक कचरे का वैज्ञानिक एवं सुरक्षित निस्तारण,
प्लास्टिक के पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा,
प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता
अभियान के अंतर्गत नागरिकों से निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से अपील की गई—
दैनिक जीवन में प्लास्टिक का न्यूनतम उपयोग करें।
प्लास्टिक थैलियों के स्थान पर कपड़े या जूट के थैलों का प्रयोग करें।
प्लास्टिक कचरे का पृथक संग्रह एवं उचित निपटान सुनिश्चित करें।
प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के प्रति अन्य लोगों को भी जागरूक करें। इस अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय, उपजिलाधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर/देहात, रिक्रूट कांस्टेबल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थाना परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में नियुक्त कर्मचारियों के माध्यम से व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।