कैट की जिला इकाई का हुआ गठन, मिला दायित्व

JHANSI NEWS: किसान बाजार में देश का सबसे बड़ा व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की जिला इकाई का गठन कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी के मुख्य अतिथि में किसान बाजार में संपन्न हुआ. विशिष्ट अतिथि कैट के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह दांगी रहे. सभी को दायित्व ग्रहण कराते हुए मुख्य अतिथि ने कैट जिला अध्यक्ष पद पर अभिषेक सोनकिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मृत्युंजय तिवारी व मयंक परमार्थी, उपाध्यक्ष पर सचिन मिश्रा हेमंत गुप्ता, मनोज सोनी, सुभाष वर्मा, सत्यम दीक्षित, अंकित साहू, महामंत्री पर धीरज राजपूत, जिला मंत्री पर प्रेम दुबे, आदित्य ब्रह्मचारी, अतुल गुप्ता, मधुकर तिवारी, पारस जैन, विजय कुमार, मोहम्मद शाहिद, अविनाश ठाकुर, संगठन मंत्री पर धीरज मिश्रा, कोषाध्यक्ष पर वीरेंद्र वर्मा, जिला कार्यकारिणी में सूरज कुशवाहा, सत्यम राय, शिवम राय, प्रिंस कुशवाहा आदि को मनोनीत किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा सभी पदाधिकारी को माला पहनकर उनका अभिनंदन किया गया एवं कहा कि व्यापारिक हितों के लिए एवं उनकी समस्या के निराकरण के लिए सब से निस्वार्थ भाव से काम करने का आवाहन किया और घोषणा की कि अति सिर्फ बाजारों में कैंप लगाकर व्यापारिक समस्याओं का निदान किया जाएगा. संचालन धीरज राजपूत ने किया एवं आभार मृत्युंजय तिवारी ने व्यक्त किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *