Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
श्रीराम–जानकी मंदिर परिसर में हुआ आयोजन, सदर विधायक व सीओ सिटी रहे मुख्य अतिथि
JHANSI NEWS: दक्ष प्रजापति महासभा के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण एवं चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने वाले मतदान अधिकारियों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन श्रीराम–जानकी मंदिर परिसर, अंदर लक्ष्मी गेट, झांसी में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक रवि शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम रहे। समारोह के दौरान महासभा के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को विधिवत रूप से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इनमें अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति, उपाध्यक्ष गनेशीलाल प्रजापति, महामंत्री मोहन चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष धीरज चक्रवर्ती एवं सदस्य भागीरथ प्रजापति शामिल रहे। मुख्य अतिथि रवि शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक संगठनों की एकजुटता समाज को नई दिशा देती है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग देने वाले सभी मतदान अधिकारियों एवं सदस्यों का सम्मान किया गया। सम्मानित किए गए प्रमुख व्यक्तियों में महेंद्र प्रजापति, रामलखन, प्रवेश सिंह, बृजलाल (पूर्व पेशकार), भागीरथ, संतोष, हेमंत, अजय, दिनेश, घनश्याम चक्रवर्ती (एड.), गौरव प्रजापति, नारायण बाबूजी, किशोर चक्रवर्ती, कु. अनुप्रिया करपात्री, लालाराम सहित पूर्व अध्यक्ष पन्नालाल, रामप्रसाद एवं सियाराम प्रजापति शामिल रहे। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें अभिन्नंदन प्रजापति (एड.) मुख्य चुनाव अधिकारी, मुरारीलाल प्रजापति सहायक चुनाव अधिकारी, ओमप्रकाश प्रजापति, लक्ष्मीनारायण प्रजापति (एड.), महेंद्र प्रजापति (एड.) सहायक चुनाव अधिकारी सहित गोविंददास, श्यामकिशोर, मोतीलाल, अयोध्याप्रसाद, मुन्नालाल, पन्नालाल एवं दयाराम आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन किशोर चक्रवर्ती द्वारा किया गया।