मण्डल रेल प्रबन्धक ने कूपन लेकर किया कर्मचारियों हेतु आयोजित सामूहिक भोज का शुभारम्भ

JHANSI NEWS: उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मण्डल के सीनियर रेलवे इन्स्टीट्यूट में रविवार को रेल कर्मचारियों के लिए आयोजित सामूहिक भोज (बड़ा खाना) का शुभारम्भ मण्डल रेल प्रबन्धक अनिरूद्ध कुमार द्वारा कूपन लेकर किया गया। यह आयोजन मण्डल रेल प्रबन्धक के निर्देशन एवं अध्यक्ष रेल संस्थान/वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
कर्मचारियों के कल्याण हेतु आयोजित इस कार्यक्रम से उनमें विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता देखने को मिली। रेलवे प्रशासन द्वारा इस आयोजन के माध्यम से कर्मचारियों के स्वस्थ जीवन-शैली, आपसी सौहार्द एवं टीम भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। आयोजन स्थल पर सुमधुर संगीत के बीच कर्मचारियों ने सामूहिक भोज का आनंद लिया, जिससे वातावरण अत्यंत सकारात्मक एवं उल्लासपूर्ण रहा। इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इन्फ्रा)  पी.पी. शर्मा, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (परिचालन)  नन्दीश शुक्ल, मुख्य कारखाना प्रबन्धक आ.सी.एन.के.  अतुल कनौजिया सहित सभी शाखा अधिकारी, यूनियन एवं एस.सी./एस.टी. एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सीनियर रेलवे इन्स्टीट्यूट के सचिव  मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *