रोटरी इलाहाबाद मिडटाउन द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

PRAYAGRAJ NEWS: रोटरी इलाहाबाद मिडटाउन द्वारा रविवार को डॉ. चैहान सुपर स्पेशियलिटी आई सेंटर में प्रातःकाल 10ः00 बजे से अपराह्न 3ः00 बजे तक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन रोटेरियन डॉ.अनूप चैहान के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने स्क्रीन टाइम के बढ़ते प्रभाव और आंखों की सुरक्षा हेतु आवश्यक उपायों पर एक संवादात्मक सत्र भी आयोजित किया। उन्होंने अत्यधिक मोबाइल व कंप्यूटर उपयोग से होने वाली आंखों की समस्याओं पर प्रकाश डाला।
डॉ.चैहान एवं उनकी टीम द्वारा रोटेरियनों उनके परिवारजनों तथा अन्य आगंतुकों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई। शिविर में कुल 50 लोगों को लाभ प्राप्त हुआ। शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए सेक्रेटरी रोटेरियन सीए सौरभ अग्रवाल ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य नेत्र रोगों की समय रहते पहचान एवं जन-जागरूकता बढ़ाना था। डॉ. चैहान ने नियमित अंतराल पर नेत्र जांच की आवश्यकता पर भी बल दिया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों में विनायक टंडन,तरुण सावला, संजय गुप्ता, संस्कार गुप्ता, विवेक द्विवेदी, महेश सिंघानिया, राजीव माहेश्वरी,नीरज अरोड़ा, अरुण बग्गा, शिव शंकर सिंह, अनुरागिनी सिंह, मधु अग्रवाल, रितु कमल अग्रवाल, अमृता अग्रवाल, विम्मी अरोड़ा, राधिका मिश्रा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *