रीवा रोड कांटी में हिंदुस्तान वॉशिंग सेंटर एंड कॉफी हाउस का भव्य उद्घाटन

विधायक बारा डॉक्टर वाचस्पति ने किया
सलीम खान

PRAYAGRAJ NEWS: गौहनिया रीवा रोड स्थित कांटी पेट्रोल पम्प के सामने एहतेशाम हैदर ने रविवार को हिंदुस्तान वॉशिंग सेंटर एंड कॉफी हाउस का भव्य शुभारंभ किया गया। वॉशिंग सेंटर का उद्घाटन बारा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक डॉ. वाचस्पति ने फीता काटकर किया। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मी शंकर तिवारी, दादूपुर के प्रधान मौजिज अब्बास, भंडारा के पूर्व प्रधान जहीर अहमद,कर्मा हॉस्पिटल के डायरेक्टर एम.आई खान,कर्मा हॉस्पिटल पैरामेडिकल कॉलेज के एडमिन एहतेशाम खान,अंबर मोटर्स के डायरेक्टर इम्तियाज हुसैन, दादूपुर,महेवा क्षेत्र के नेता शमशाद अहमद, भाजपा नेता आशीष त्रिपाठी, सरंगापुर के प्रधान सुधीर यादव,पत्रकार परवेज आलम,मोहम्मद कमर, नीरज केसरवानी, श्यामू निषाद, अर्पितजयसवाल, फूलचंद पटेल,वबी.एल.पांडेय,सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक डॉ. वाचस्पति ने कहा कि ऐसे आधुनिक वॉशिंग सेंटर खुलने से स्थानीय व क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुणवत्ता और ईमानदारी के साथ सेवा देने से यह केंद्र क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत किया गया और सभी ने हिंदुस्तान वॉशिंग सेंटर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्षेत्रवासियों ने भी नए वॉशिंग सेंटर के खुलने पर खुशी जाहिर की और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *