नगर पंचायत अध्यक्ष ने सुभाष नगर मोहल्ले में नाली निर्माण हेतु आप भूमि पूजन

PRAYAGRAJ NEWS: नगर पंचायत कोरांव के अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने रविवार को सुभाष नगर मोहल्ले में नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। अध्यक्ष केसरी ने बताया कि इस नाली के निर्माण से मोहल्ले में जल जमाव की समस्या समाप्त होगी। सड़क पर बहने वाले पानी का भी उचित समाधान हो सकेगा। उन्होंने कहा कि नगर की बेहतरी के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में यह नाली निर्माण कार्य शुरू किया गया है। भूमि पूजन के अवसर पर सभासद विजेंद्र तिवारी जेहली, उमाशंकर शुक्ल सहित नगर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने दोहराया कि नगर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के लिए निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी मोहल्लों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *