Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
निःशुल्क कंबल पाकर गरीबों के खिल उठे चेहरे, लोगों ने की सराहना
PRAYAGRAJ NEWS: समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष यमुनापार प्रयागराज समाजसेवी पवन सिंघाल पटेल ने रविवार को सुबह 9 बजे के करीब विधानसभा क्षेत्र के बैदवार, पड़रिया और कोसफरा कला गांव के असहाय जरूरतमंदों को निःशुल्क कंबल का वितरण किया। समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष पवन सिंघाल पटेल ने कहा कि असहाय जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ा पुनीत काम है। मेरा लक्ष्य है कि मैं जिस स्तर तक असहाय जरूरतमंदों की मदद कर सकूं करता रहूंगा। इस कड़ाके की ठंड में समाजसेवी पवन सिंघाल पटेल ने सर्वप्रथम पड़रिया गांव में पहुंचकर समाजवादी पार्टी के नेता यादवेंद्र अहिर एडवोकेट की मौजूदगी में कंबल का वितरण किया। तत्पश्चात उन्होंने बैदवार और कोसफरा कला गांव के सैकड़ो असहाय जरूरतमंदों को निःशुल्क कंबल का वितरण किया। समाजसेवी के इस पुनीत कार्य की क्षेत्रीय लोगों ने प्रशंसा की है।