Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
कमला द्विवेदी फिलिंग स्टेशन टीम ने मारी बाजी
सांसद सीमा द्विवेदी, बीएचयू के प्रो अरूण द्विवेदी ने विजेताओं को किया सम्मानित
आने वाले समय में आयोजन को और बेहतर बनाया जाएगा: डॉ उत्कर्ष द्विवेदी
PRAYAGRAJ NEWS: अचकारी प्रीमियर लीग (एपीएल सीजन-2) के फाइनल मुकाबला कमला द्विवेदी फिलिंग स्टेशन मुंगराबादशाहपुर और बरहदा प्रतापगढ़ के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल प्रदर्शन किया जिसमें अंततः कमला द्विवेदी फिलिंग स्टेशन मुंगरा बादशाहपुर की टीम ने शानदार रणनीति और प्रदर्शन से खिताबी जीत हासिल की। मुख्य अतिथि सांसद सीमा द्विवेदी और बीएचयू के प्रो (डा) अरूण द्विवेदी ने विजेता, उप विजेता, मैन आफ द सिरीज, मैन आफ द मैच प्राप्त करने वाले खिलाडियों को सम्मानित किया। सांसद सीमा द्विवेदी ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए खिलाडियों और आयोजन समिति को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हार, जीत तो लगी रहती है लेकिन खेल को खेल की भावना से सदैव खेलना चाहिए इससे भाई चारा और प्रेम बढता है। उन्होंने खेल ना केवल हमें अनुशासन सिखाते हैं, बल्कि आपसी भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। आशा है कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन हमारे युवाओं को मंच प्रदान करते रहेंगे। सांसद सीमा द्विवेदी ने भव्य टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजक डॉ उत्कर्ष द्विवेदी, पंकज द्विवेदी, मिथुन मिश्रा और श्अचकारी प्रीमियर लीग कमेटीश् के सभी ऊर्जावान सदस्यों को साधुवाद देती हूँ। उन्होंने हजारों की संख्या में आए खेल प्रेमियों का भी हृदय से आभार ज्ञापित किया, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति और शोर ने खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना कर दिया।आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ उत्कर्ष द्विवेदी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस आयोजन को और बेहतर बनाया जाएगा।