Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRAYAGRAJ NEWS: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित सिटी जोन के कीडगंज थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है यहां पुलिस की छापेमारी में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है दरअसल सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने मकान नंबर 514 ए,खलासी लाइन में छापेमारी की एसीपी कर्नलगंज के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस बल व महिला पुलिस के साथ कार्रवाई की प्रयागराज देह व्यापार पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि मकान किराए पर लेकर 50 वर्षीय सर्वेश द्विवेदी सेक्स रैकेट संचालित कर रहा था छापेमारी में भवन के अंदर बने अलग-अलग कमरों में कुल 05 पुरुष और 04 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली,एसीपी कर्नलगंज के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस बल व महिला पुलिस के साथ ठिकाने पर छापा मारा 5 पुरुष और 4 महिलाएं गिरफ्तार सेक्स रैकेट संचालक सर्वेश द्विवेदी,पुत्र यादवेश, 792डी/1 दरियाबाद थाना अतरसुइया का रहने वाला है,पुलिस ने जांच कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. इसी के साथ चार ग्राहकों,19 वर्षीय मयंक कुशवाहा, 23 वर्षीय अनुज मिश्रा, 23 वर्षीय सैफुल सिद्दीकी और 35 वर्षीय अतुल कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है 04 महिलाएं भी मौके से हिरासत में ली गईं. महिलाओं से हेड महिला कांस्टेबल साधना सिंह ने पूछताछ की,जिसके बाद महिलाओं ने सारी जानकारी दी. अलग-अलग सेक्स रैकेट से जुड़ी सारी जानकारी दी जानकारी के अनुसार,नैनी प्रयागराज की एक महिला और तीन अन्य महिलाएं एक जिला साउथ 24 परगना, पश्चिम बंगाल, एक वाराणसी और एक नैनी प्रयागराज की सेक्स रैकेट से जुड़ी हुई पाई गईं यानि ये महिलाएं अलग-अलग लोकेशन में रहती थीं और क्लाइंट का कॉल आते ही पहुंच जाती थीं पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।इस मामले में नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।