तरकापुर में बूढ़े शाह बाबा का 104वां उर्स शुरू, दो दिन तक होगा कव्वाली का महामुकाबला

MIRZAPUR NEWS: (शाहिद वारसी)  तरकापुर में स्थित सूफी संत बूढ़े शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह का 104वां उर्स 6 और 7 जनवरी को अकीदत के साथ मनाया जाएगा। उर्स की शुरुआत मंगलवार भोर चार बजे बाबा के कुल के साथ होगी। इसके बाद मेले का आगाज़ होगा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उर्स के मौके पर मेला लगाया जा रहा है, जिसमें दूर-दराज़ से जायरीनों के पहुंचने की उम्मीद है। उर्स के दौरान 6 व 7 जनवरी को कव्वाली के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। 6 जनवरी को कव्वाल इश्तियाक भारती और उजमा नाज के बीच कव्वाली का मुकाबला होगा, जबकि 7 जनवरी को सलीम राजा (मुंबई) और फिरदौस जहां (मुरादाबाद) के बीच मुकाबला होगा।
मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और दुकानें लग चुकी हैं। उर्स व मेले के संयोजक असलम खान ने बताया कि उर्स को लेकर जायरीनों में खासा उत्साह है। उर्स व मेले की परंपरागत व्यवस्था खान परिवार द्वारा वर्षों से की जाती रही है। हजरत ख्वाजा इस्माइल चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह के कंतित शरीफ के बाद तरकापुर के उर्स का आगाज़ होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *