पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मां भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करती है

MIRZAPUR NEWS: पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मां विंध्यवासिनी के दरबार में भक्तों की सेवा में जुटे तीर्थ पुरोहितों ने एक बार फिर से अपनी सेवा भावना का परिचय दिया। श्री श्री मां आदि शक्ति विंध्यवासिनी जग कल्याण सेवार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित प्रकाश भट्ट और मंत्री पंडित पंकज भट्ट  के नेतृत्व में माता के प्रसाद रूप में चढ़ा हलवा, आलू, खीर पूरी और फल का वितरण किया गया।पंडित प्रकाश भट्ट ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा के सम्मान होता है,हम माता के दरबार में आने वाले भक्तों की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम समस्त तीर्थ पुरोहित माता के दरबार में आने वाले भक्तों की सेवा के लिए तत्पर हैं और निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *