सपा ने प्रदर्शन कर तेन्दुआ खुर्द की उठाई आवाज

सपा जिलाध्यक्ष बोले-आदिवासी महिलाओं पर लगे एफआईआर को हटाया जाय
MIRZAPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कलेक्टेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अनुपस्थिति में उपजिलाधिकारी अजीत को तेन्दुआ खुर्द के मामले को लेकर मांग पत्र सौपा। इस अवसर पर दिये गये मांग पत्र में कहा गया कि पुलिस और राजस्व विभाग को सूचना दिये बगैर शनिवार की भोर में पांच बजे तेन्दुआ खुर्द गांव के जंगल में अतिक्रमण हटाने गई वनविभाग के कर्मियों ने पुरूषों के अलावा महिलाओं को मारापीटा और दुर्वव्यवहार किया। जबकि दो दर्जन से अधिक लोगो को उक्त जमीन पर पट्टा दिया गया है। वनकर्मियों ने आदिवासियों (कोल) की फसल उजाड़ दिया। इस मामले में वन विभाग के कर्मी के तहरीर पर 7 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ लालगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जबकि तेन्दुआ खुर्द गांव गांव के आदिवासी 50 वर्षो से मकान बनाकर खेती बारी कर रहे है और अपना कुंआ भी खोद रखा है।
प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि दोषियों वनकर्मियांे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाय, अन्यथा समाजवादी पार्टी आन्दोलन के लिये बाध्य होगी। कहा कि महिलाओं के साथ दुर्वव्यवहार भी किया गया है। इस मौके पर डा0 शक्ति श्रीवास्तव, सियाराम जैसल, मेवालाल प्रजापति, मनोज चौहान, हरिशंकर यादव, रामजी बिन्द, रामनगीना कोल, रविन्द्र कोल, रामराज यादव, सत्यप्रकाश यादव, रवि सोनकर, अनिल सोनकर, मिथिलेश गुप्ता, राजेन्द्र अग्रहरी, राममिलन यादव, रामजी यादव, अवधेश सिंह, जमाल अहमद, सलीम बादशाह, अभय यादव आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *