Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MIRZAPUR NEWS: समाजवादी पार्टी मझवां, चुनार, छानबे विधानसभाओं की बैठक जगह-जगह सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सपा सरकार की उपलब्धियों को गांव गांव पहुंचाने पर जोर दिया गया। इस दौरान खाद्, बिजली, खराब सड़के आदि की समस्याओं को कार्यकर्ताओं ने बैठक जनपंचायत में प्रमुखता से उठाया। चुनार विधानसभा की बैठक जमालपुर कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान 18 वर्ष से ऊपर नये मतदाताओं का वोटर लिस्ट में नाम जोड़वाने में जोर दिया गया। बैठक में विरेन्द्र यादव, दिनेश यादव, विमल गुप्ता, जटाशंकर यादव, अमरजीत यादव, दरोगा चौहान, अरमान अली, प्रवीण पटेल, सुदामा बियार, विजय बियार, पप्पू बियार, विशाल मौर्या, पाचू पाल, असीम अली, परवेज अहमद आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में मझवां विधानसभा की बैठक गुरसण्डी में विधानसभा अध्यक्ष झल्लू यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि सपा सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाने पर बल दिया गया। इस मौके पर भोलानाथ यादव, चन्दू यादव, सौरभ सिंह, लाल बहादुर यादव, दिनेश चमार, रमेश पाण्डेय, गौरी यादव, गणेश केशरी, विकाश केशरी आदि मौजूद रहें। इसी क्रम में छानबे विधानसभा की बैठक विधानसभा अध्यक्ष सोकिम अहमद की अध्यक्षता में विधानसभा कार्यालय लालगंज में सम्पन्न हुई। बैठक में कहा गया कि विधानसभा क्षेत्र की अधिकांश सड़के खराब है। किसानों का धान क्रय केन्द्र पर नही तौला जा रहा है। बिजली, पानी के अलावा खाद की समस्या उत्पन्न है। निर्णय लिया कि जल्द ही कार्यक्रम बनाकर तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया जायेगा। बैठक में हरिशंकर यादव, शहनवाज खान, जुम्मन खान, रविन्द्र कोल, जितेन्द्र कोल, बब्बू चमार, सियाराम जैसल, मीरा देवी, सितारा कोल, रामरत्ती कोल, बसन्ती देवी आदि मौजूद रहें।