Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRATAPGARH NEWS: आंखों की रोशनी के अभाव में जी रहे लोगों को पुनः नेत्र ज्योति देना बहुत ही पुण्य का कार्य है, यह बातें सोमवार को जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भइया के बड़े सुपुत्र कुंवर शिवराज प्रताप सिंह ने बाबागंज विकास खंड में आयोजित नेत्र शिविर में कही। राजा भइया यूथ ब्रिगेड के संयोजन व सेवाभाव में व योगीराज देवरहा बाबा चैरिटेबल एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के तृतीय में सोमवार को बाबागंज विकास खंड में आयोजित किए गए नेत्र शिविर का उद्घाटन जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भइया के बड़े सुपुत्र शिवराज प्रताप सिंह व जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के. एन. ओझा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान कुल 338 रोगियों की नेत्र जांच की गई जिसमें 122 पुरुष व 156 महिलाओं की जांच हुई, जिसमें 131 मरीज ऑपरेशन हेतु चिन्हित किए गए, जिन्हें ऑपरेशन हेतु बजरंग महाविद्यालय कुंडा लाया गया। इस दौरान बाबागंज विधायक विनोद सरोज, प्रतिनिधि हरिओम श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, ब्लॉक प्रमुख कुंडा संतोष सिंह, बिहार रामचंद्र सरोज, बाबागंज रामयश सरोज, कालाकांकर रमेश सरोज, जिला पंचायत सदस्य बब्लू सिंह, विनोद पटेल, विजय पटेल, दिलीप पांडेय, चेयरमैन डेरवा कुंवर बहादुर पटेल, पूर्व प्रमुख डब्बू सिंह, पंकज सिंह, देवदत्त मिश्र, प्रधान राजेश त्रिपाठी सोनी मोनी, विनोद यादव, पंकज यादव, आशीष सिंह सवना, सुनील यादव, धर्मेद्र यादव राजू, राजू तिवारी, अनीश यादव, नीतीश पांडेय, सुमित तिवारी फूलमती, भीम यादव, प्रांजल त्रिपाठी, रवि सरोज, शिवा मोदनवाल, मनोज यादव समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।