Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
सीतापुर में अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा को लेकर वकीलों में गर्मजोशी का दिखा माहौल
SITAPUR NEWS: अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर लखनऊ से निकली अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के बैनरतले सोमवार को लखनऊ से चलकर सीतापुर पहंुची। एसोसिएसन के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा का यहां गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। वही संघर्ष में योगदान देने वाले अधिवक्ताओं को राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश से सम्मान पत्र तथा सुरक्षा अधिनियम का मसौदा प्रदान कर सम्मानित भी किया। अधिवक्ताओं की आम सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने कहा कि अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक को संसद से अगले बजट सत्र में अनिवार्य रूप से पारित कराया जाय। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार भी कर्मचारियों व शिक्षकों को कैशलेस हेल्थ बीमा का लाभ दे रही है परन्तु अधिवक्ताओं के लिए यह सुविधा अभी नदारद है। उन्होने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा व सुविधाओं पर सरकार की खामोशी और हीलाहवाली को लेकर प्रदेश भर में अधिवक्ताओं का आंदोलन और तेज होगा। वहीं उन्होने अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक के संघर्ष में योगदान के लिए अधिवक्ताओं को एसोसिएसन की ओर से सम्मान पत्र भी प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएसन के अध्यक्ष विजय कुमार अवस्थी व संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष इशरत अली खां ने किया। राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने वरिष्ठ अधिवक्ता आशीष मिश्र, डीपी चौहान, कौशलेंद्र सिंह, सुबोध कुमार, आशुतोष वाजपेई, अम्बरीश शुक्ला को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया। इस मौके पर आरती राय, शैलेन्द्र कुमार मिश्र, पुनीत शुक्ल, प्रेमरत्न कटियार, भूपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, विकास वर्मा, अतीक खां आदि अधिवक्ता रहे।