Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: बढ़ती हुई ठण्ड को देखते हुए आज नगर पालिका परिषद मंझनपुर कार्यालय में कार्यरत हमारे स्वच्छता कर्मियों, सफाई नायकों, सर्वेयरों, ऑपरेटरों एवं ड्राइवर साथियों को ट्रैकशूट, टोपी, मफलर, इनर सेट तथा महिला कर्मियों को स्वेटर वितरित किए गए। नगर की स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखने में दिन-रात समर्पित इन कर्मठ साथियों का सम्मान एवं सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी स्वस्थ रहें और इसी समर्पण भाव से नगर सेवा करते रहें। इस अवसर पर भाजपा कौशाम्बी के जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा जी, भाजपा नेता भोले शंकर कुशवाहा, अधिशाषी अधिकारी प्रतिभा सिंह जीअवर अभियंता ओमकार पटेल लेखा लिपिक संजय कुमार गुप्ता जी एवं सम्मानित सभासदगण उपस्थित रहे.