मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

FATEHPUR NEWS: जनपद में सोमवार को मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया। अभियान का संचालन पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में किया गया। इस अभियान में जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीम/एण्टी रोमियो टीम ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन और सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। टीम ने महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना आदि की जानकारी दी। साथ ही सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 112, 1076, 102, 108, 181, 1930 के बारे में भी बताया। अभियान के दौरान पंपलेट वितरित किए गए और महिलाओं को मोबाइल पर पैनिक बटन का डेमो दिखाकर उपयोग की जानकारी दी गई। पुलिस ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *