Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: देवीगंज प्रीमियर लीग (डीपीएल) सीज़न 4 के दूसरे दिन का पहला मैच पंकज इलेवन और नंदनी इलेवन के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि के रूप में ज्ञानेन्द्र सचान (ज्ञानू भईया) उपस्थित रहे। मैच में पंकज इलेवन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नंदनी इलेवन ने 10 ओवर में सिर्फ 89 रन बनाए, जिसमें सत्यम दुबे ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। जवाब में पंकज इलेवन ने मात्र 7 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मैच को आसानी से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आशीष कुमार को मिला, जिन्होंने 3 विकेट लिए। दूसरे मैच में शुभम इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। इस मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब सुमित चौहान को मिला, जिन्होंने 25 गेंदों में 77 रन बनाए। डीपीएल के संरक्षक सुनील कुमार (समाजसेवी) और आयोजक निर्भय सिंह, मोहित मिश्रा, विश्वासराज, अनुपम सिंह, शिवेन्द्र तोमर, सुमित सेंगर और विजय भाऊ सहित कई अन्य लोग इस आयोजन में मौजूद रहे। मैच ने दर्शकों को क्रिकेट का रोमांचक अनुभव दिया और प्रतियोगिता के प्रति उत्साह बढ़ाया।