Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JALAUN NEWS: ब्लाक क्षेत्र के ग्राम बबीना प्रीमियर लीग के अंतर्गत आज दूसरा लीग मुकाबला सिद्धार्थ इलेवन कदौरा और केसीसी कुरारा के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में कदौरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुरारा को बड़े अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की। टॉस जीतकर सिद्धार्थ इलेवन कदौरा ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कदौरा की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 144 रन बनाए। बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का संतुलन बनाए रखते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीसी कुरारा की टीम कदौरा के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 96 रन पर ऑलआउट हो गई। कदौरा की ओर से सटीक गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग ने कुरारा की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। मैच में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने पर राज को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राज ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन से टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
मैच के दौरान अम्पायरिंग की जिम्मेदारी अरविंद यादव और रमेंद्र सिंह शिशुदिया ने निभाई। मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान पर मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
बबीना प्रीमियर लीग में लगातार हो रहे रोमांचक मुकाबलों से दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच भी मिल रहा है।