Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
आपसी सौहार्द व प्रेम का संदेश देता है:रविकांत शिवहरे
JALAUN NEWS: नगर के मेला मैदान में चल रही पंडित दीनदयाल विकास प्रदर्शनी का जिला पंचायत अध्यक्ष,कालपी के पूर्व विधायक,एवं नगर पंचायत अध्यक्ष ने फीता काट कर उद्घाटन किया इस मौके पर उन्होंने लोगो से आपसी सौहार्द के साथ मेले का आनंद उठाने का आह्वान किया रविवार को मेले का उद्घाटन करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने कहा की पुरानी परंपरा को देखते हुए कुछ ही स्थानों पर मेले का आयोजन हो रहा है जहा एक ही स्थान पर महिलाओं को जरूरत का सामान मिल जाता है वही कालपी के पूर्व विधायक नरेन्द्र सिँह जादौन ने कहा की मेले के आयोजन से लोगो का भरपूर मनोरंजन हो जाता है जिससे उनका तन मन दोनो स्वस्थ रहता है नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना शिवहरे ने कहा की नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंडित दीनदयाल विकास प्रदर्शनी का आयोजन हो रहा है जिसमे दूर दराज से आए दुकंदरों की समस्याओं को दूर करना नगर पंचायत की जिम्मेदारी है इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि रविकांत शिवहरे,अनीस खान ठेकेदार,बब्लू शुक्ला,शिप्पू शुक्ला,राजवीर विश्वकर्मा, आफताब अहमद,शरीफ खान,बसीम राइन, आशीष शुक्ला,गंभीर गौतम, राहुल परिहार,रेनू वर्मा सहित काफी लोग मौजूद थे.