Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
अमन को शानदार बल्लेबाजी पर मैन आफ द मैच चुना गया
JALAUN NEWS: ग्राम गढ़र में चल रहे सद्भाव क्रिकेट क्लब में आज दूसरे दिन जय मां मंशा देवी क्रिकेट टीम और कैथेरी क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमें जय मां मंशा देवी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वहीं पहले कैथेरी क्रिकेट टीम ने धुंआधार बल्लेबाजी कर 141 रन बनाकर विजेता रही। उपरोक्त टीम में बल्लेबाज अमन ने 52 रन व 2 विकेट हासिल किए। जिन्हें मैंन आफ द मैच के लिए चुना गया। अमन ने अपनी टीम में सर्वाधिक रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया।वहीं जय मां मंशा देवी गढ़र टीम ने बाद में बल्लेबाजी करते हुए 121 रन पर ही सिमट गई। जो मैंच उप विजेता घोषित की गई। मैच में आज अंशू पटेल व हेमंत पटेल ने अम्पायरिंग की। कमेंट टेटर पीयूष कौशल व मुकेश निरंजन (सर जी) की।आज के मैच में रोहित निरंजन, सुरेन्द्र निरंजन व वेदप्रकाश पटेल ने स्कोरर कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अनवरत चलने वाले क्रिकेट मैच में सर्व श्री ऋषभ पटेल (बी.के.यू.),अक्षय दौेंदेरिया,साहिल पटेल,प्रद्युम्न देव पटेल, योगेश पटेल, दौलत निरंजन ऋषि पटेल एवं समस्त ग्रामवासियों का भरपूर सराहनीय सहयोग मिल रहा है।