Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
SAHARANPUR NEWS: (ब्यूरो अशोक शर्मा)भारतीय किसान यूनियन रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह के निर्देश पर सहारनपुर जिला अध्यक्ष रविंद्र सैनी के नेतृत्व में सैकड़ो किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल उप जिलाधिकारी देवबंद से मिला और पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। मासिक बैठक में भाकियू रक्षक के जिला अध्यक्ष रविंद्र सैनी ने कहा कि आज किसान की दुर्दशा हो रही है,किसानों के सरकारी दफ़्तरो के चक्कर काट काट कर जूते घिस गए, फिर भी उनके काम नहीं हो रहे। गावों में ठेकेदारों ने पानी का नल बिछाने में रास्तो को तहस नहस कर दिया,तालाबों पर अवैध अतिक्रमण हो रहा है। परन्तु प्रशासन मौन है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशाशन ने समस्याओं का समाधान नहीं किया तो भारतीय किसान यूनियन रक्षक आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी। प्रतिनिधि मंडल में बिल्लू त्यागी सुबे सिंह,जितेंद्र चौधरी, अजीत सैनी,मोहित चौधरी कलीम,मोना सैनी, बलजीत सैनी,अर्जुन सिंह,अनिल, राजीव,पप्पू आदि शामिल रहे।
संगठन की उपजिलाधिकारी के समक्ष रखी गई मांगे
1- गंगनौली शुगर मिल द्वारा किसानों को दिए जाने वाला भुगतान माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार 14 दिन में कराया जाए।
2-तहसील के सभी तालाबों पर से अवैध अतिक्रमण हटाया जाए।
3-नागल,बढ़ेडी,मीरपुर और फतेहपुर में मैन रोड से अवैध अधिकरण अति शीघ्र हटाया जाए।
4-बिजली समाधान योजना में समस्त रुके हुए बिलों पर छूट प्रदान की जाये।
5-पी एम अमृत जल योजना में गांवो में टूटी फूटी सड़कों की तुरंत मरम्मत कराई जाये।