Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने पर दिया जोर
SAHARANPUR NEWS: जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में तहसील बेहट में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित कर फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं गई। समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग की 49, आपूर्ति की 11, पुलिस विभाग की 9, विकास विभाग की 8, लोक निर्माण विभाग की 2, विद्युत विभाग की 4, जल निगम की 2, खनन विभाग की 1, सिंचाई विभाग की 01 एवं चिकित्सा विभाग की 1 कुल 88 शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। राजस्व संबंधी मामलों में पुलिस एवं राजस्व कर्मियों की संयुक्त टीम गठित कर कार्यवाही की जाए। शिकायत के निस्तारण के साथ ही शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने पुलिस से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई कर पीड़ितों को राहत देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, एसडीएम मानवेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह, सीओ वैभव पांडेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।