जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला पर्यावरण एवं गंगा समिति की बैठक

सिंगल यूज प्लास्टिक के पूर्ण प्रतिबंध हेतु विभाग गंभीरता से करें कार्य

SAHARANPUR NEWS : जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण और गंगा समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वृक्षारोपण अभियान के तहत जिन स्थलों पर पौधारोपण किया गया था उनमें से कम से कम 10-10 स्थलों का सत्यापन वन रेंजर्स के माध्यम से कराया जाए। सभी विभाग सत्यापन से पूर्व ही अपनी स्थिति स्वयं जांच लें। तालाबों के संरक्षण के लिए किस औद्योगिक संस्थान को कितना क्षेत्र दिया गया है तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रगति की रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। ग्राम पंचायतों में गंगा ग्राम सेवा समितियों के गठन के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए। जिसके तहत गंगा ग्राम में प्रभात फेरी, सफाई अभियान, नदी संरक्षण पर संवाद एवं विद्यालयों, महिलाओं एवं युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा एक्सन प्लान तैयार किया जाए। छोटी एवं सहायक नदियों के पुनरूद्धार के दृष्टिगत भूमि का चिन्हींकरण किया जाए जिसमें नदी के उद्गम स्थल से गाटा संख्याओं का उल्लेख करते हुए निरंतरता के साथ लाया जाए। इसके लिए वन विभाग बेहतर रणनीति बनाए तथा डीपीएम प्रति सप्ताह इसकी प्रगति से अवगत कराएं। प्लास्टिक की शव यात्रा के तहत अभियान चलाकर कार्य किया जाए तथा संबंधित फोटोग्राफ्स भी भेजे जाएं। मनीष बंसल ने जनपद में चल रहे रेन वाटर हार्वेस्टिंग के कार्यों को गंभीरता एवं तेजी से करने को कहा। उन्होंने सभी नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदों के घरों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्थापित कराया जाए। भूगर्भ जल एवं जिला पंचायती राज विभाग डाटा उपलब्ध कराएं कि उन्होंने रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए क्या क्या कार्य किया है। सभी अधिशासी अधिकारी अपनी नगर पालिकाओं में 300 वर्ग मीटर से अधिक घरों की सूची तैयार करें। इसके संबंध में जनजागरूकता एवं प्रचार-प्रसार किया जाए तथा इसके भविष्य में होने वाले फायदों से भी अवगत कराया जाए। उन्होने संबंधित सभी विभागों को सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने हेतु गंभीरता से कारवाई करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में जिनके द्वारा भी लापरवाही की जाएगी उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम सिंगल यूज प्लास्टिक पर जब्तीकरण की कार्यवाही करे और कार्यवाही करते समय व्यवहार को सौम्य रखते हुए नियमानुसार की जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, डीएफओ विपुल सिंहवाल, पी.डी. डीआरडीए प्रणय कृष्ण सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *