Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JHANSI NEWS: चिरगांव के ग्राम सिमथरी में श्री खेरापति हनुमान जी मंदिर पर श्रीमद् भागवत पुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया । यह आयोजन श्री श्री 1008 श्री अरापति तरकार श्री हनुमान जी महाराज की असीम कृपा एवं पूर्वजों के आशीर्वाद से संपन्न हुआ । आयोजन के प्रथम दिन प्रातः श्री गणेश पूजन एवं भव्य कलश यात्रा निकाली गयी , जिसके पश्चात श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ । कथा का वाचन प्रसिद्ध भागवताचार्य पं० महेश प्रसाद शास्त्री (डिकौली वाले) द्वारा किया गया । आयोजक ने बताया की कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक चलेगी। रविवार 11 जनवरी को श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत विराम, तत्पश्चात हवन एवं पूजन का आयोजन किया जाएगा। वहीं सोमवार 12 जनवरी को समस्त श्रद्धालुओं हेतु विशाल भण्डारे का आयोजन रखा गया है। इस धार्मिक अनुष्ठान के यजमान (परीक्षित) श्रीमती अर्चना एवं पं० देवेन्द्र शर्मा हैं। कार्यक्रम के संरक्षक एवं आयोजक जगत जननी माँ जगदम्बे एवं अनन्त बलवन्त श्री हनुमान जी महाराज हैं।bआयोजन में पं० प्रियाशरण शर्मा, घनाराम शर्मा, परमेश्वरीदास शर्मा, समस्त शर्मा परिवार सिमथरी एवं समस्त ग्रामवासी सहयोग किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में पं० कुलदीप महाराज, कुल पुरोहित पं० अंकित कृष्ण शास्त्री, सहित अनेक श्रद्धालुओं का विशेष योगदान रहा । आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालु भक्तजनों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर श्रीमद् भागवत कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करे.