Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
फोटो-बास्केटबाल प्रतियोगिता में परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथि आरएस बेदी
PRAYAGRAJ NEWS: डीपी पब्लिक स्कूल ने बिग विंग्स अकादमी को 20-10 से हराकर कॉग्निविस्टा क्रॉनिकल माइंडफेस्ट 2026 के तहत आयोजित बास्केटबाल प्रतियोगिता में अंडर-12 बालक वर्ग का उद्घाटन मुकाबला अपने नाम किया। केपी कालेज मैदान स्थित कोर्ट पर सोमवार से कॉग्निविस्टा क्रॉनिकल ओपीसी लिमिटेड की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-12 और अंडर-17 आयु वर्ग में बालक एवं बालिका वर्ग की 15 टीमों ने भाग ले रही हैं। अंडर-12 बालक वर्ग में डीपी पब्लिक स्कूल ने बिग विंग्स अकादमी को 20-10 से हराया। विजेता टीम की ओर से अनंत मौर्य ने छह, अद्विक, शुभ एवं आदित्य ने चार-चार, दीक्षांत ने दो अंक बनाये। पराजित टीम की ओर से अभिरूप व विख्यात ने चार-चार एवं धैर्य ने दो अंक बनाए। मैच के निर्णायक आयुष गुप्ता एवं मोहम्मद सैफ रहे।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी आरएस बेदी ने किया। हसीब नवाज़, पुनीत श्रीवास्तव, विपिन खत्री, अनीता एवं बृजेश खरे ने अतिथियों का स्मृति-चिह्न देकर स्वागत किया। संचालन आयोजन सचिव एवं केपी बास्केटबॉल कोच रवि प्रकाश मौर्य ने किया।