इलाहाबाद हाईकोर्ट में जज बने मिर्जापुर के जय कृष्ण उपाध्याय जनपद वासियों में खुशी की लहर

MIRZAPUR NEWS: जनपद के छानबे क्षेत्र के खैरा गांव निवासी अपर शासकीय इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता जयकृष्ण उपाध्याय को इलाहाबाद हाईकोर्ट में जज नियुक्त होने पर जनपद वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। बताते चलें कि छानबे क्षेत्र के खैरा गांव निवासी जयकृष्ण उपाध्याय 2009 से इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपर शासकीय अधिवक्ता (क्रिमिनल) के पद पर कार्यरत हैं, इनके बड़े भाई रामकृष्ण उपाध्याय लखनऊ में जिला व सत्र न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। दूसरे भाई राजगढ़ ब्लाक में एडीओ पंचायत के पद पर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *