अकोढी प्रीमियर लीग पर बनवारी शिवपुर बनी विजेता

भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
MIRZAPUR NEWS: नगर विधानसभा के गैपुरा मंडल ग्रामसभा में अकोढी ग्राम सभा द्वारा आयोजित अकोढी प्रीमियर लीग में पहुंचे पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने फाइनल मुकाबले में विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।इस लीग का फाइनल बनवारी शिवपुर और अकोढी के बीच खेला गया,जिसमें बनवारी शिवपुर ने इस मुकाबले में विजेता रही।आयोजकों ने बताया कि सन 1970 से यहां क्रिकेट का आयोजन किया जा रहा है।भाजपा नेता ने इस मौके पर कहा कि खेल कोई भी पूरे लगन और मेहनत के साथ खेलना चाहिए।क्रिकेट देश में सबसे ज्यादा खेले जाने वाला खेल है।मै यहां के आयोजकों लीग के सफलता के लिए बधाई देता हूं।दोनों टीमों ने अच्छा खेल दिखाया है,हार जीत खेल का हिस्सा है, इससे हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इस मौके पर साथ में माता बदल सिंह, तीर्थ राज सिंह ,बमबम प्रधान, बबलू प्रधान, साजन सिंह, कॉमेंटेटर मोनू सिंह, अन्नू सिंह गहरवार, जितेंद्र मिश्रा बनवारीपुर कप्तान प्रीतम, अकोढ़ी कप्तान अजीत सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *