ब्लॉक प्रमुख के यहाँ आयोजित निजी कार्यक्रम में पहुँचे राजा भइया के बड़े बेटे शिवराज प्रताप सिंह

PRATAPGARH NEWS: ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह के पैतृक गांव डीहा में सोमवार को आयोजित एक निजी कार्यक्रम में जनसत्ता लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया के बड़े बेटे शिवराज प्रताप सिंह शामिल हुए। पहुँचने पर वहाँ एक अलग ही वातावरण देखने को मिला, पूरा परिसर उत्साह और खुशियों से भर गया। इस दौरान कुंडा प्रमुख संतोष सिंह ने पूरे परिवार के साथ बड़े राजा शिवराज प्रताप सिंह का भव्य स्वागत किया। यह निजी कार्यक्रम उनके पौत्र के नामकरण (बराहो) कार्यक्रम था, जिसमें शिवराज प्रताप सिंह ने शुभ आशीर्वाद प्रदान किया और परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।संतोष सिंह, जो अपनी बेहतर छवि और धार्मिक प्रवृत्ति के लिए जाने जाते हैं, संतोष का परिवार भी अत्यंत धार्मिक है। उनका पूरा परिवार जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भइया के प्रति समर्पित है। संतोष सिंह तीसरी बार कुंडा से ब्लॉक प्रमुख बने हैं, जो राजा भइया के आशीर्वाद का परिणाम है। कुंडा से लगातार ब्लॉक प्रमुख बनने की यह परंपरा राजा भइया के नेतृत्व में कायम है। संतोष सिंह ने इस अवसर पर कहा, शिवराज प्रताप सिंह का आगमन हमारे लिए सम्मान की बात है। इस दौरान जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष बाबागंज विधायक विनोद सरोज, राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर कैलाश नाथ ओझा, जिला पंचायत प्रतिनिधि कुलदीप पटेल,प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव, समेत जनसत्ता दल लोकतांत्रिक वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *