Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRATAPGARH NEWS: नगर पंचायत लालगंज के अझारा वार्ड में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को क्वार्टर मैच मुकाबला हुआ। फाइनल मुकाबले के पहला क्वार्टर मैच बछवल इलेवन एवं कपूर इलेवन के बीच खेला गया। पहले बैटिंग करते हुए बछवल की टीम ने निर्धारित दस ओवरों मंे अंश की छत्तीस रनों की बेहतरीन पारी की बदौलत तिहत्तर रनों का स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए मैदान में उतरी कपूर इलेवन की टीम ने आठ विकेट खोकर चौहत्तर रन बनाकर विजय का सेहरा अपने नाम किया। कपूर इलेवन की ओर से रोहित मौर्य ने नाबाद अटठाईस रन बनाकर मैन आफ द मैच रहे। आयोजन समिति की ओर से कपूर इलेवन की टीम को दो विकेट से विजेता घोषित किया गया। अम्पायर की भूमिका में आयोजन समिति के अध्यक्ष श्रीश पाण्डेय एवं केविन मार्शल रहे। स्कोरर की भूमिका में ललित मलिंगा रहे। आयोजन समिति के सभासद प्रतिनिधि धर्मपाल गौतम, संयोजक अजय मिश्र, संरक्षक प्रभाकर मिश्र, दीपक पाण्डेय, अभिषेक मिश्र, सतीश तिवारी, कुलदीप तिवारी, अभय दुबे आदि मौजूद रहे।