लकड़ी काटने के विवाद में हुई मारपीट, क्रास केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: पेड़ से लकड़ी काटने के विवाद में जमकर लाठी डंडे चले। जिससे कई लोग घायल हो गये। घटना को लेकर दोनों पक्ष की तहरीर पर  पुलिस ने क्रास केस दर्ज किया है। लीलापुर थाना क्षेत्र के मनोहरी का पुरवा सगरा सुंदरपुर गांव में बीती सोमवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे पेड़ से लकडी काटने के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये। दोनों पक्ष से जमकर चले लाठी डंडे में करीब आधा दर्जन लोग चुटहिल हो गये। घटना को लेकर एक पक्ष की देवकली पत्नी स्व0 छोटेलाल व दूसरे पक्ष की रंगीला पत्नी राजाराम की ओर से पुलिस को तहरीर दी गयी। जांच के बाद पुलिस ने दोनों पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ क्रास केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाण्डेय का कहना है कि दोनों पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जांच के बाद आगे उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *