Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRATAPGARH NEWS: शीतलहर के चलते मंगलवार को सड़कों पर निकले राहगीर ठण्ड से ठिठुरते नजर आये। वही गलन भरी ठण्ड में राहगीर अलाव भी तलाशते दिखे। तहसील लालगंज क्षेत्र में मंगलवार को भगवान भास्कर दिन भर बादलों की वोट में छिपे दिखे। शीतलहर के चलते ठण्ड का प्रकोप अन्य दिनों की अपेक्षा बढ़ा नजर आया। गलन भरी ठण्ड में कामकाज को लेकर निकले राहगीर ठिठुरते नजर आये। ठण्ड से बचाव को लेकर नगर पंचायत क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर अलाव जलते नजर आये लेकिन ग्रामीण क्षेत्र की प्रमुख बाजारों में सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था अपवाद ही बनी दिखी। क्षेत्र के धारूपुर, जलेशरगंज, सांगीपुर, अठेहा, उदयपुर आदि क्षेत्र के सार्वजनिक मार्गो पर अलाव की समुचित व्यवस्था न होने से राहगीर हलाकान नजर आये। वही क्षेत्र की प्रमुख बाजारो में अधिकांश जगहों पर लोग खुद के प्रयास से अलाव की व्यवस्था बनाकर ठण्ड से बचाव करते दिखे।