मार्ग हादसे में विद्युत संविदा कर्मी घायल, ढाई माह दर्ज अज्ञात चालक के विरुद्ध केस

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के सिराथू तहसील के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार विद्युत संविदा कर्मी घायल हो गया था, ढाई माह बाद विद्युत संविदा कर्मी की शिकायत पर सैनी पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। सैनी कोतवाली के अटसरई का मजरा भरेठाबाग गांव निवासी अनूप सिंह पुत्र शिव नरेश सिंह ने सैनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह सिराथू स्थित विद्युत सब स्टेशन में संविदा कर्मी है, अनूप कुमार के मुताबिक वह 24 अक्टूबर 2025 को अपने घर से विद्युत सब स्टेशन सिराथू जा रहा था जैसे ही वह सैनी कोतवाली के सिराथू तहसील के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार दो पहिया वाहन चालक ने टक्कर मार दिया , हादसे में वह घायल हो गया , आसपास मौजूद लोगो ने देखा तो नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, ढाई माह इलाज के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है , पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *