गरीबों और असहायों की मदद करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य: मोहम्मद अवैश

संकट चतुर्थी पर्व को लेकर प्रधान प्रतिनिधि ने परास में सैकड़ों महिलाओं को वितरण किया साड़ी
KAUSHAMBI NEWS: संकट चतुर्थी पर्व को लेकर विकास खण्ड कड़ा के परास गांव में प्रधान प्रतिनिधि ने सैकड़ों महिलाओं को साड़ी वितरण किया। मंगलवार को संकट चतुर्थी पर्व को लेकर विकास खण्ड कड़ा के परास गांव के प्रधान प्रतिनिधि मो अवैश ने महिलाओं को साड़ी वितरण किया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही और साड़ी पाकर उन्होंने आयोजकों का आभार जताया।
इस दौरान मो अवैश ने संकट चतुर्थी पर्व की बधाई देते हुए कहा कि गरीबों और असहायों की मदद करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए, ताकि कोई भी व्यक्ति परेशान न रहे। उन्होंने कहा कि प्रशासन भी जनहित से जुड़े ऐसे कार्यों के लिए सदैव सहयोग करता है। उन्होंने आगे कहा कि गरीबों की मदद करना ही सबसे बड़ा धर्म है। जब समाज के कमजोर वर्ग के चेहरे पर मुस्कान आती है, तभी सेवा का वास्तविक उद्देश्य पूरा होता है। उन्होंने आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आश्वासन दिया । इस दौरान अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव मो सैफ, मो सलमान , इस्तियाक उस्मानी, मो औशान सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *