मारपीट के आरोप में तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर कोतवाली के समदा निवासी सतेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र सुरेश चंद्र ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि एक हफ्ते पहले वह पंसौर गांव से समदा वापस लौट रहा था इस दौरान रास्ते में नियामतपुर गांव के पास कुछ लोग उसे रोककर मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे, पीड़ित ने इलाज के बाद कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने कौशलेंद्र सिंह , सिद्धार्थ सिंह व दो अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *