Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: मंगलवार को सदर तहसील के करारी कस्बा स्थित पत्रकार कार्यालय में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन एवं प्रेस क्लब के संयुक्त बैनर तले एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सदर तहसील क्षेत्र के दर्जनों पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।बैठक का नेतृत्व प्रेस क्लब के संरक्षक एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र अकेला ने किया। उन्होंने सर्वप्रथम उपस्थित सभी पत्रकार साथियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की। इसके साथ ही पत्रकारों ने नव वर्ष पर एक दूसरे को बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।बैठक में सर्वसम्मति से पत्रकार राहुल यादव को प्रेस क्लब तहसील का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया। राहुल यादव के कार्यवाह अध्यक्ष बनते ही पत्रकारों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रेस क्लब के जिला महामंत्री अरशद खान, सदर तहसील प्रेस के संरक्षक मनोज सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हारून अहमद, बृजनंदन द्विवेदी, कमलेश गौतम, इरफान अहमद सुनील चौधरी, बजरंगी अग्रहरि, गणेश वर्मा, जैगम रिज़वी, शिवा यादव,लवलेश कुमार, मेराज शेख, अनवर अली, इंद्रजीत गौतम, शहजाद आलम, मुश्ताक अहमद सहित दर्जनों पत्रकार शामिल रहे।