Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
डीएम के निर्देश पर धारा-14(1) के तहत संपत्तियों को किया गया कुर्क और सीज
FATEHPUR NEWS: जिले के चर्चित सपा नेता और गैंगस्टर हाजी रजा की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद हाजी रजा भूमिगत हो गए थे ताकि कोई नई समस्या न खड़ी हो, लेकिन अब प्रशासन ने उन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके नामी-बेनामी संपत्तियों को उजागर किया और करोड़ों की अचल संपत्ति सीज कर दी है। जिलाधिकारी रवींद्र सिंह के आदेश पर धारा-14(1) के तहत मंगलवार को हाजी रजा की संपत्तियों पर पुलिस ने कब्जा कर बोर्ड लगाकर उन्हें कुर्क कर दिया। जानकारी के अनुसार, इन संपत्तियों को रजा ने अपने नौकरों, ड्राइवर और भाई के नाम पर खरीदा था। सरकारी सर्किल रेट के अनुसार इनकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है, जबकि बाजार मूल्य लगभग 25 से 30 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सदर कोतवाली क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी रही। शहर के बेशकीमती इलाकों जैसे नासिरपुर, पीरनपुर, अहमदपुर, अजगवां, शेखपुर, उनवां और चक बिसौली में हाजी रजा के गुर्गे और सहयोगी प्लाटिंग का काम कर रहे थे, जिन्हें अब पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से हाजी रजा के समर्थकों में हड़कंप मच गया है।